फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से पहाड़ों में भी लगानी होगी सीट बेल्ट

Fri, 15 Jan 2016 06:49 PM IST
नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को दुर्घटनाएं रोकने, फरवरी से पहाड़ी क्षेत्रों में भी चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

टिहरी गढ़वाल टैक्सी चालक एसोसिएशन बौराड़ी में आयोजित गोष्ठी में एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष टिकम सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को इस तरह के कार्यक्रम वृहद रूप में कराने चाहिए। कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में टिहरी से करीब 90 टैक्सियां राहत और बचाव में गई थी, जिनका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इस मौके पर टीजीएमओ के प्रभारी मेहरबान नेगी, बलवंत रावत, मोतीराम भट्ट, दौलत पांडे, विजय रावत, जगवीर खरोला, अनिल, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें