फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बस से टकराई स्कूटी, दो घायल

Sun, 13 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी कालोनी में ट्रक को ओवर टेक करते समय स्कूटी सवार युवक खड़ी बस से टकरा गए, जिससे उन्हेें गंभीर चोट आई है। घायलों को 108 से जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया गया, जहां एक युवक की स्थिति गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन


कोटी कालोनी चौकी प्रभारी सतीश चंदोला ने बताया कि दोपहर 12 बजे यहां डी टाइप कालोनी के पास स्कूटी में सवार दो युवक ट्रक को ओवर टेक करते समय घनसाली जा रही खड़ी बस से टकरा गए, जिससे स्कूटी सवार पंकज नेगी पुत्र रमेश नेगी निवासी डिबनू बीपुरम और सौरभ डोभाल पुत्र गणेश डोभाल निवासी डी टाइप कोटीकालोनी घायल हो गए।

घायलों को 108 सेवा से टीएचडीसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा। पंकज की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें