फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापनगर के गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला के नेतृत्व में प्रतापनगर के गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू हो गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को पांच-पांच लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट छिड़काव के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रमोला ने कहा कि गांवों को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और उनकी टीम की है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पैन्यूली, गोविंद रावत, फागणी देवी आदि ने अपने-अपने गांवों में घर-घर जाकर सैनिटाइजेशन करवाया। दूसरी ओर नगर पालिका नई टिहरी की अध्यक्ष सीमा कृषाली, ईओ राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने बस अड्डा, टैक्सी स्टैंड, ओपन और कवर्ड मार्केट, पूल्ड आवास मोहल्लों को सैनिटाइज किया। चंबा में पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ईओ एसपी जोशी की अगुवाई में सफाई कर्मियों ने लोनिवि कार्यालय, वार्ड-6, एसबीआई और विभिन्न बैंक एटीएम में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस मौके पर गबर सिंह बिष्ट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें