फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन निकाय चुनाव : चुनाव के नतीजे घोषित, उत्तराखंड के बेटे की इंग्लैंड के चुनाव में शानदार उपस्थिति

Fri, 07 May 2021 12:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आज चुनाव परिणाम आ जाएगा। जय प्रकाश जोशी सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ तीन अन्य प्रत्याशी  चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
जय प्रकाश जोशी/गौरव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात समंदर पार लंदन के डर्बी में स्थानीय निकाय चुनाव में उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली निवासी जय प्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के डर्बी शहर में स्थानीय निकाय चुनाव में भिलंगना ब्लॉक के चानी गांव निवासी जय प्रकाश जोशी ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि वह काउंसलर पद पर चुनाव नहीं जीत पाए। उन्हें 791 मत मिले। उनके वार्ड से इस चुनाव में लेबर पार्टी का प्रत्याशी विजयी रहा।

जोशी के अनुसार लेबर पार्टी के प्रत्याशी को 1400 वोट मिले। जोशी ने कि कहा चुनाव लड़ने से उन्हें कई अनुभव प्राप्त हुए हैं। भारत और उत्तराखंड की जनता से उन्हें चुनाव में जो प्यार और प्रेम मिला है, वह हमेशा संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन


चुनाव के सिलसिले में इंग्लैंड और भारत के लोगों से एक नया रिश्ता जोड़ने का अवसर उन्हें मिला है। उत्तराखंड के जरूरमंद लोगों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार हैं। कोरोनाकाल में जरूरतमंद लोगों की मदद कैसे की जाए इस बारे में प्रवासियों से बातचीत चल रही है।

सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार से था। जोशी का यह चौथा काउंसलर चुनाव था। जोशी उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी से भी जुड़े हुए हैं।

जयप्रकाश जोशी 17 साल से लंदन में रह रहे हैं। पहले वह होटल में नौकरी करते थे और वर्तमान में क्वालिटी ऑडिटर के पद पर एक कंपनी में कार्यरत हैं। ब्रिटेन के यूरोपियन लीग से अलग होने के समर्थन करने वाले कंजरवेटिव पार्टी के सिद्धांतों को देखते हुए उन्होंने चार साल पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी। इससे पहले वह यूके इंडिपेंडेंट पार्टी से जुड़े हुए थे।

गौरव पांडे ने भी लंदन निकाय चुनाव में दावेदारी पेश की

बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी गौरव पांडे ने लंदन निकाय चुनाव में दावेदारी पेश की है। उनका मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी 44 वर्षीय गौरव के पिता स्व. हरीश पांडे एमईएस से सेवानिवृत्त थे, जबकि माता मंजुला पांडे गृहिणी हैं। गौरव ने जम्मू से अपनी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह लंदन चले गए।

इन दिनों लंदन में हो रहे निकाय चुनाव में वह मैकवर्थ एंड मॉर्ले वार्ड से कंजरवेटिव पार्टी के लिए काउंसलर पद के उम्मीदवार हैं। वह पिछले चार सालों से ब्रिटेन की सत्तारूढ़ पार्टी कंजरवेटिव से जुड़े हैं। गुरुवार को होने वाले चुनाव में उनकी स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। गौरव का मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है, उनके विपक्ष में पांच प्रत्याशी हैं। गौरव के मामा यहां अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में रहते हैं। गौरव 2017 में अल्मोड़ा आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें