फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर का जेल में अनशन तीसरे दिन भी जारी

Wed, 24 Feb 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेथा आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर हिमालय बचाओ आंदोलन के समीर रतूड़ी बुधवार को तीसरे दिन भी नई टिहरी जिला जेल में अनशन पर डटे रहे। प्रशासन की ओर से कोई वार्ता नहीं करने पर उन्होंने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


रतूड़ी ने हनुमंत राव कमेटी की संस्तुति पर टिहरी और श्रीनगर बांध प्रभावितों को निशुल्क बिजली देने, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार हल चलाने वाले किसानों को मानदेय देने और भांग की खेती का शासनादेश रद्द करने की मांग की है।

मलेथा क्रशरों के विरोध में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर जाम करने और वाहन चालकों से मारपीट करने के आरोप में गांव के 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। रतूड़ी ने 18 फरवरी को न्यायालय में जमानत नहीं कराई। तब पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


जेल में उन से मुलाकात करने को बुधवार को डोबरा-चांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति के राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राजपाल मिंया पहुंचे और उनके आंदोलन को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें