फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण नहीं होने पर दिया धरना

Wed, 24 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद भी थौलधार ब्लॉक के पुलियाखाल-उप्पू मोटर मार्ग, सुवालखाल-सुलियाधार, सुलिया-जिजासू, थडगी-डोबरा, पाली-बेरगणी-जुल्क मोटर मार्गों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लोनिवि कार्यालय में धरना देकर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा ठागधार-थौलधार मोटर मार्ग का निर्माण वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने की रट वर्षों से अधिकारी लगाए हुए हैं, लेकिन शासन स्तर पर वन भूमि हस्तांतरण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

बुधवार को थौलधार ब्लॉक के जनप्रतिनिधि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय पहुंचे।

वहां नारेबाजी करते हुए सड़कों का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे। ईई विपुल कुमार सैनी ने लंबित सड़कों का निर्माण जल्द शुुरू करने का आश्वासन दिया, तब जाकर जन प्रतिनिधियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


धरना देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह रावत, जयवीर सिंह भंडारी, लक्ष्मी देवी, भगवान सिंह राणा, केएस डबराल, सुमति देवी, जगदीश प्रसाद डबराल आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें