फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salary increase given to six favored personnel against standards

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान में कार्यरत छह चहेते कर्मियों को मानकों को ताक पर रखकर वेतन वृद्धि दे दी गई है, जिससे अन्य कर्मचारियों में रोष है। कर्मियों ने प्रकरण की शिकायत स्थानीय विधायक से की।
विज्ञापन

टीएचडीसी हाइड्रो पावर प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान भागीरथीपुरम में उपनल के माध्यम से 46 कर्मी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। सरकार ने उपनल के कर्मचारियों को पांच श्रेणी में बांटा है। कर्मियों ने स्थानीय विधायक से लेकर सहायक कुल सचिव को ज्ञापन देकर सभी कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। इस संबंध में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने प्रभारी निदेशक व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि सभी कर्मियों को शासनादेश के अनुसार ही वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कर्मियों के बढ़े वेतन को वापस लेने को कहा। संस्थान के प्रभारी सहायक उप सचिव विक्रांत कुमार ने कहा कि छह कर्मियों के एक माह के वेतन वृद्धि के संबंध में बिल उपनल से प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में जानकारी ली जा रही है कि वेतन वृद्धि के आदेश किस स्तर से जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें