पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
उत्तरकाशी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में साहिल, कबीन व आशीष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में आरुषी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और नंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बबीता रावत और ग्राम प्रधान मनेरी प्रमोद रावत ने किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अभिषेक रावत सहित त्रीकूद में नंदिनी, लंबी कूद में समीक्षा और गोला फेंक में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही अंडर-19 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में किरन और अंडर-14 की 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में केदार व अंडर-17 की 3000 मीटर दौड़ में अंजली पहले स्थान पर रही।
वहीं अंडर -14 की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में साहिल सहित बालिका वर्ग में अक्षिता और अंडर-14 के चक्का फेंक के बालिका वर्ग में प्रतीक्षा और बालक वर्ग में सेवक मटवान प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-19 गोला फेंक के बालक वर्ग में अक्षत पंवार व बालिका वर्ग में ममता ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर गुलाब सिंह महर, गिरीश असवाल, अजय नौटियाल, शूरवीर मार्तोलिया, महेश उनियाल, वीर सिंह राणा, महावीर कलूड़ा, महावीर राणा, गीता भारती, नीता राही आदि मौजूद रहे।