श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ फाइनल मुकाबला
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जसपाल राणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून व बालिका वर्ग का मुकाबला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की टीम ने जीता।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के बहुद्देशीय भवन में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। बालक वर्ग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जसपाल राणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और पीजी कॉलेज कोटद्वार के बीच खेला गया जिसमें जसपाल राणा स्पोर्ट्स कॉलेज ने 2-1 जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर और नई टिहरी महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें गोपेश्वर ने नई टिहरी को 3-1 के अंतर से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। बालिका-बालक वर्ग के एकल मुकाबले जसपाल राणा स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। बालिका वर्ग में लगन यादव ने महक को 2-1, बालक वर्ग में आर्यन रावत ने रोहित राठौर को 2-1 से हराकर जीत हासिल की।
नई टिहरी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो़ पुष्पा नेगी और क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ ने विजेता, उप विजेता टीमों व खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सुमित जोशी, बासु, यशपाल सिंह कोहली, रानी राजभर ने निर्णायक भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ़ पीसी पैन्यूली ने बताया कि विजेता टीम और खिलाड़ी नार्थ जोन स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर डॉ़ सतेंद्र ढौंडियाल, डॉ़ अरविंद रावत, डीपीएस भंडारी, डॉ़ भगत दर्शन नेगी, डॉ़ पूजा भंडारी, पुष्पा पंवार, डॉ. वीपी सेमवाल, डॉ. गुरुपद गुसाईं, सुमित जोशी, डॉ़ डीएस तोपवाल मौजूद थे।