देवप्रयाग विधानसभा में पौड़ीखाल क्षेत्र के ग्राम डोभ में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुसि ने मृतका की सास और ससुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला के पति भगवान सिंह को चार दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
पौड़ीखाल क्षेत्र के ग्राम डोभ निवासी सपना (24) पत्नी भगवान सिंह की 7 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना का पता चलने पर मृतका के पिता जगधार निवासी भरत सिंह ने हिंडोलाखाल पुलिस थाने में अपने दामाद, उसके मां-बाप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा उनकी बेटी हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति भगवान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच अधिकारी सीओ टिहरी हीरा सिंह रौथाण ने बताया कि दहेज हत्या में नामजद सुशीला देवी पत्नी और गुलाब सिंह को डोभ गांव से गिरफ्तार कर सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने पति-पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।