फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्त और खस-खस की खेती रोकने के लिए चलाएं अभियान : एडीएम

Sat, 12 Jul 2025 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र के लिए चयनित भूमि का जल्द कराएं भौतिक निरीक्षण
विज्ञापन

नई टिहरी। नशामुक्ति को लेकर गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक एडीएम अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई।
एडीएम सिंह ने अफीम, खस-खस और पोस्त की अवैध खेती को समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है। मानस नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताई। जिला मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के गठन की जानकारी लेकर उसकी पहली बैठक शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र संचालन के लिए चिह्नित स्थल का जल्द भौतिक निरीक्षण करने और नशे से जुड़े अपराधों के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी के साथ चालान की कार्रवाई तेज करने को कहा। बैठक में पुलिस विभाग की ओर से संगीता शर्मा ने बताया कि जुलाई में थानास्तर पर गठित एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने चंबा, नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह लोगों से कुल 703 ग्राम चरस और 21.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। सभी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जून माह में शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद और शराब बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत 126 चालान कर 12 हजार 700 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। वन विभाग की एसडीओ रश्मि ध्यानी ने बताया कि वन क्षेत्र में मादक पदार्थों की खेती का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, राड्स संस्था के डॉ. जगदीश बडोनी, डॉ. रीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें