फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों को मरम्मत का इंतजार

Wed, 05 Mar 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कों पर जोखिमभरा सफर कर रहे ग्रामीण, मलेथा मार्ग छह माह से बंद
विज्ञापन

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का सुधारीकरण कार्य छह माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है, जिससे सांकरी- मलेथा मोटर मार्ग बीते अगस्त से ही बंद पड़ा है। इससे क्षेत्र के लोगों को सात-आठ किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है, जबकि अन्य मार्ग पर बसे गांव के लोगों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
पिछले साल 20 अगस्त 2024 को भिलंग पट्टी में आई आपदा से घुत्तू क्षेत्र की कई सड़कों को भी काफी नुकसान हो गया था। उनमें से पीएमजीएसवाई की सांकरी-मलेथा पांच किमी मोटर मार्ग तो अभी तक पूरी तरह से बंद पड़ा है। घुत्तू-घनसाली मुख्य मोटर मार्ग भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही घुत्तू-सटियाला मोटर मार्ग, घुत्तू-कैलबागी,घुत्तू चांदला-वीना मोटर मार्ग पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। क्षेत्र के नित्यानंद कोठियाल, विजय लाल, देवीप्रसाद सेमवाल, सूर्य सेमवाल, प्रमोद रौथाण और राहुल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में छह माह पहले आई आपदा से इन सभी सड़कों पर जगह-जगह दीवार टूटी हुई है, वहीं कई जगह पर मलबा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

घुत्तू-घनसाली मोटर मार्ग पर पैंय्याकोटी के पास सड़क धंसने से बैजराम कोठियाल और गुणानंद कोठियाल के मकान को भी खतरा बना है, लेकिन अभी तक वहां पर ट्रीटमेंट कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि घुत्तू-कैलबागी सात किमी मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जिससे सिंधवालगांव, कमियाज, भाटगांव, कैलबागी, गेंवालकुड़ा और कैलबागी आदि गांव के लोगों को खस्ताहाल सड़क पर जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। पांच किमी सटियाला मार्ग भी खस्ताहाल पड़ा हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों के लिए बने खतरे को देखते हुए सभी सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें