फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर विस क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचाएंगे सड़क : सुबोध

विज्ञापन
नरेंद्रनगर के खाड़ी में सीएचसी के लिए एंबुलेंस को रवाना करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जीआईसी जाजल में आयोजित कार्यक्रम में जाजल इंटर कालेज में संचालित राजकीय महाविद्यालय खाड़ी का उद्घाटन करते हुए पांच करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 15 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि खाड़ी में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को विद्युत कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को जीआईसी जाजल में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री उनियाल ने खाड़ी में खोले गए राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए जल्द ही सुविधाएं जुटाने का प्रयास किया जाएगा। कृषि मंत्री ने खाड़ी में बने 33 केवी विद्युत सब स्टेशन जीआईसी पावकी देवी में कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष और ओडाडा में होम्योपैथिक अस्पताल का लोकार्पण करने के साथ ही गंगसार गांव, बेरनी-आमसारी, कोट बैंड - टिपली, विडोन- थान, जाजल- शिवपुरी मोटर मार्ग का अवशेष कार्य, अटाली तल्ली मल्ली मोटर मार्ग, डाबरखाल- कुंडा- चिडय़ाली- आमपाटा का विस्तारीकरण, विडोन- खांकर से जौरासी तक सड़क निर्माण, अमसारी- हाडीसेरा मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, खांकर- सुनारकोट, कोडारना- गैर सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत ताछला में सड़क निर्माण, ग्राम सल्डोगी- बैडधार सड़क, पिल्डी में डांडा- बाजखाल सड़क निर्माण, आगर में उखड़ी से आगराखाल सड़क निर्माण और सुधारीकरण-डामरीकरण का शिलान्यास किया। कृषि मंत्री ने महाविद्यालय में फर्नीचर के लिए विधायक निधि से पांख लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें