फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सर्किल रेट के अभाव में लटकी पुजारगांव की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि की लापरवाही पुजारगांव के 250 परिवारों पर भारी पड़ रही है। स्वीकृति के 14 साल बाद भी लोनिवि तीन किमी डोडग थापला-पुजारगांव सड़क निर्माण शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

रौणद रमोली के पुजारगांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2003 में डोडग थापला से पुजारगांव तक तीन किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन प्रथम चरण में मुआवजा वितरण के बाद निर्माण कार्य की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। पूर्व प्रधान सुरेश आर्य, गिरीश आर्य, गुणानंद ईश्वर प्रसाद का कहना है कि सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने गत वर्ष लोस चुनाव का बहिष्कार किया था। तब तहसीलदार और लोनिवि के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर 30 मई से सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया था। तब से 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। ईई केएस नेगी ने बताया कि डोडग थापला-पुजारगांव सड़क मार्ग की स्वीकृति पुराने सर्किल रेट पर मिलने से कार्य शुरू करने में दिक्कत आ रही है। नए सर्किल रेट की डीपीआर बीते जून में शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी, लेकिन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें