फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विज्ञान और गणित का उपयोग कर करें लक्ष्य हासिल’

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल में विज्ञान चौपाल हुई, जिसमें शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान और गणित का उपयोग कर जीवन का लक्ष्य हासिल करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग, राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी व संचार परिषद, उत्तराखंड यूकॉस्क और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की पहल पर विज्ञान चौपाल का आयोजन किया गया। पालिका सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, प्रशांत उनियाल, संजय बहुगुणा और प्रधानाचार्य भागवत सिंह चौहान ने चौपाल का शुभारंभ किया। तकनीकी सत्र में आयोजित भाषण प्रतियोगिता मेें राउमा बादशाहीथौल का छात्र अंकेश डबराल प्रथम, ब्राइट स्कॉलर्स एकेडमी रानीचौरी की अक्षिता बहुगुण और जीआईसी नागदेव पथल्ड के अमन बिष्ट व रॉयल चिल्ड्रेंस एकेडमी बादशाहीथौल की राधिका संयुक्त रूप ने तृतीय रही। क्विज में रॉयल चिल्ड्रेंस एकेडमी प्रथम, ब्राइट स्कॉलर्स एकेडमी बुरांसबाड़ी द्वितीय और ब्राइट स्कॉलर्स एकेडमी रानीचौरी तृतीय रहा। इस मौके पर बाल विकास कांग्रेस के जिला समन्वयक मनोज किशोर बहुगुणा, राजेंद्र डोभाल, डा. विजय बहुगुणा, जगदंबा पांडेय, विनीता गुसाईं, तपस्या रतूड़ी, सुधा, अंकित, प्रमोद, सुनील उनियाल, अरविंद उनियाल, श्याम लाल, नवीन पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें