फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में खस्ताहाल हो गई पीएमजीएसवाई की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की घटिया कार्यगुणवत्ता के कारण रत्नोगाड-थौलधार मोटर मार्ग तीन साल में ही खस्ताहाल हो गई है, जिससे लोगों को हिचकोले खाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रत्नोंगाड-थौलधार 12 किमी मोटर मार्ग का निर्माण तीन साल पहले पूरा किया गया था, लेकिन घटिया कार्य गुणवत्ता के चलते जगह-जगह डामरीकरण उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्र के मूर्ति सिंह नेगी, राजेश भट्ट, प्रताप सिंह नेगी, कुंवर सिंह चौहान, उम्मेद सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई की सड़क तीन साल में ही खस्ताहाल हो गई है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस बाबत पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पंत ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने की शिकायत मिली है, जिस पर संबंधित ठेकेदार को पैच भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें