फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 100 मीटर दौड़ में रिया और प्राची रहीं अव्वल

Sun, 16 Nov 2025 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिराम शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। ऋषिराम शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिया और जूनियर वर्ग में प्राची प्रथम स्थान पर रही।
पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार और प्रधानाचार्य डॉ. एसके मिश्रा, प्रकाश मणि सेवाल ने किया। इस दौरान बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राची प्रथम, अल्तमा द्वितीय और रिया तृतीय रही। सीनियर वर्ग में रिया प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और ऋषिका तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में आयुष रॉयल प्रथम, आशीष बिष्ट द्वितीय और तरुण भट्ट तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक बालक वर्ग में दामोदर प्रथम, अजय द्वितीय और आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनुश्री प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और अंबिका तृतीय रही। शतरंज प्रतियोगिता में अभिनव चंद रमोला प्रथम, शोएब द्वितीय और हरिओम तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर एसबी भंडारी, किशोर नौटियाल, आरपी रतूड़ी, दिवाकर, स्वातिका बिष्ट, किरण चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें