फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंगार-मुंदणी मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार टूटने से बढ़ा खतरा

Mon, 03 Aug 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर मलबा जमा होने से आवागमन में भी हो रही दिक्कत
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में बंगार- छनाणगांव- मुंदणी मोटर मार्ग के तीन किमी पर सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त होने से आवागमन काफी जोखिमभरा हो गया है। सड़क पर जमा मलबा और क्षतिग्रस्त नाली भी परेशानी का सबब बनी है। परेशान क्षेत्र के लोगों ने विभाग से मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
बंगार-मंदणी मोटर मार्ग पर सफर करना मुश्किल बना हुआ है। तीन महीने पहले तीन किमी पर सड़क की दीवार टूटने से ऊपर बसे पांच-छह परिवारों को भू-धंसाव का खतरा सता रहा है। क्षेत्र के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत और प्रधान जीतमणी ने बताया कि लोनिवि को कई बार कहने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है जिससे लोगों को खतरों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे भी बने हैं जिससे वहां पर वाहन दुर्घटना का खतरा बना है। उन्होंने बताया कि सड़क की दीवार टूटने से सड़क के ऊपर बसे पांच-छह परिवारों को खतरा बना हुआ है। उन्होंने विभाग से सुरक्षा दीवार जल्द लगाने की मांग की है। लोनिवि थत्यूड़ के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल ने कहा कि मौके पर जाकर सड़क पर हुए नुकसान का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद इस्टीमेट बनाकर सुरक्षा दीवार आदि लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें