विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नगद धनराशि देकर किया सम्मानित
नई टिहरी। क्लीन हिमायल-ग्रीन हिमालय की पहल पर पूर्व पालिका अध्यक्ष स्व़ राकेश सेमवाल की स्मृति में आयोजित वॉलीबाल बालक और बालिका वर्ग की ट्राफी ऋषिकेश की टीमों के नाम रहा। विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
नगर पालिका, युवा कल्याण और युवा समूह क्लीन हिमालय-ग्रान हिमालय नई टिहरी की ओर से आयोजित एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय के जूनियर सेक्शन खेल मैदान में संपन्न हुई। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला ऋषिकेश और ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी की टीम के बीच खेला गया जिसमें ऋषिकेश की टीम विजेता व कॉन्वेंट स्कूल की टीम उपविजेता रही।
वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला ऋषिकेश और डैग फाइटर क्लब के बीच खेला गया। ऋषिकेश की टीम ने पहले सेट में 21-17 व दूसरे सेट में 21-11 की बढ़त बनाते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। ऋषिकेश विजेता और डैग फाइटर क्लब उप विजेता रहा। बालक वर्ग की विजेता टीम को 7100 रुपये, उप विजेता टीम को 5100 व बालिका वर्ग की विजेता टीम को 3100 और उप विजेता टीम को 2100 रुपये की नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी, मेडल और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत व कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में जरूर प्रतिभाग करना चाहिए। खेलों के माध्यम से सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाया जा सकता है। इस मौके पर दिव्यांशु रावत, विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, धीरेंद्र पेटवाल, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, गंगा भगत नेगी, नवीन सेमवाल, हिमांशु नेगी, राकेश कैंतुरा, दीपक, निशांत, शुभम, रोहित, कार्तिक, ऋषि, गौरभ, उपेंद्र, परमेंद्र, राकेश आदि आदि मौजूद थे।