फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का काम समय पर होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन) के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह ने मंगलवार को शिवालिक प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर सुरंग निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया। महानिदेशक ने डेंजर जोन चारधाम यात्रा से पहले ठीक करने और सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चारधाम सड़क परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए मंगलवार सुबह बीआरओ के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह हवाई मार्ग से पुलिस लाइन चंबा पहुंचे। उसके बाद सड़क से होकर उन्होंने चंबा-उत्तरकाशी हाईवे पर रामगढ़ तक ऑल वेदर रोड कटिंग और सुरक्षा दीवार के कार्यों का निरीक्षण किया। महानिदेशक ने चंबा में बाईपास के लिए बनाई जा रही सुरंग के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से सुरंग निर्माण के दौरान तकनीकी आदि के बारे में विभिन्न जानकारियां जुटाई। इसके बाद बीआरओ के अधिकारियों ने ऑल वेदर रोड की प्रगति रिपोर्ट को चार्ट के आधार पर बताया। शिवालिक प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर आशू सिंह राठौर, कमांडर वीके श्रीवास्तव और कमान अधिकारी यश श्रीवास्तव ने कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। महानिदेशक ने अधिकारियों और निर्माणदायी कंपनियों से उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
चार को मिला डीजी अवार्ड
चंबा (टिहरी)। बीआरओ के चार अधिकारी-कर्मचारी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीजी अवार्ड से नवाजा गया। बीआरओ के महानिदेशक ले. जनरल हरपाल सिंह ने बीआरओ के अनुपम व्यास, अमित चौधरी, हरेंद्र ओझा और किशोर को डीजी अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें