फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंदरों के उत्पात से कंडीसौड़ के लोग परेशान

Thu, 02 Apr 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। बाजार में कृष्ण नागराज मंदिर, शिव, शनि और हनुमान मंदिर में बंदरों के उत्पात के कारण ग्रामीण परेशान है। बंदरों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। मंदिर के पुजारी गंगा प्रसाद खंडूड़ी और ग्राम प्रधान सुमन सिंह गुसाईं ने बताया कि मंदिरों में रोज पूजा-अर्चना के लोग आते है। बंदरों के उत्पात के कारण स्थानीय लोग परेशान है।
विज्ञापन

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से हाथों से बंदर थैला छिन लेते हैं। वन विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए पूर्व में पिंजरा भी लगाया लेकिन बंदरों की संख्या में कमी नहीं आ पा रही है। वहीं कंडीसौड़ अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह पुरसोड़ा ने बताया कि बंदरों के हमले घायल 24 से अधिक लोगों को वह रैबीज के इंजेक्शन लगा चुके है। ग्राम प्रधान गुसाईं ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें