फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन तकनीक अपनाए बिना शोध अधूरा : प्रो. रमोला

Wed, 03 Dec 2025 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहीथौल परिसर में आयोजित किया गया शोध उन्नयन पर प्रशिक्षण
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में रसायन विज्ञान विभाग की पहल पर अनुसंधान सुविधा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, पूर्व निदेशक प्रो. आरसी रमोला, डीन जैव-विज्ञान संकाय प्रो. एनके अग्रवाल, उप अधिष्ठाता छात्र-कल्याण प्रो. जीडीएस. नेगी और विभागाध्यक्ष प्रो. वीणा जोशी ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शोध को सतत ज्ञान-वृद्धि का आधार बताते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं अनुसंधान को प्राथमिकता दें। परिसर निदेशक प्रो. बौड़ाई और पूर्व निदेशक प्रो. रमोला ने कहा कि विज्ञान में समय-समय पर विकसित हो रही तकनीकों का उपयोग शोध को अधिक प्रभावी बनाता है।
विज्ञापन


प्रो. नेगी और प्रो. अग्रवाल ने शोध को समाज की प्रगति से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान का उद्देश्य केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक कचरे और पर्यावरणीय चुनौतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर इन समस्याओं का स्थायी समाधान खोजा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता और अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की पोषित परियोजना के वैज्ञानिक डॉ. सुब्रदीप मिस्त्री ने विभाग में उपलब्ध आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं और चल रहे नवीन शोध की जानकारी दी। इस दौरान आइडियाथान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें ऋतुश्री और सुनील प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें