कॉमन सर्विस सेंटरों को प्रतिमाह 2500 रुपये की धनराशि दिए जाने के आदेश का प्रधानों ने विरोध किया है। आदेश वापस लेने की मांग को लेकर प्रधानों ने अपने-अपने घरों में धरना दिया।
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पैन्यूली ने बताया कि प्रधानों ने कोरोना संक्रमण काल में बेहतर काम किया है। वह अपने प्रमाण पत्रों को स्वयं बनवा रहे हैं, लेकिन सरकार ने जबरन पंचायतों को सीएससी केंद्रों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने के आदेश को थोपा है, जो न्याय संगत नहीं है। सरकार से पंचायती राज विभाग की ओर से जारी आदेश वापस लेेने की मांग की। धरना देने वालों में प्रधान संगठन के चंबा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा, प्रतापनगर ब्लॉक के महासचिव राहुल राणा, दिनेश भजनियाल, रंजीत भंडारी, सोबन ङ्क्षसह चौहान, अनिता कोठारी, मालती भंडारी, प्रियंका, निवेदिता, आरती, सीमा आदि बैठी रही।