फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब, असहाय व दिव्यांगों के लिए बना रैन बसेरा

Tue, 25 Apr 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
Rene Basera - फोटो : amarujala.
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पालिका टिहरी के 14 लाख 55 हजार की लागत से बने रैन बसेरा का शुभारंभ हो गया। रैन बसेरा में गरीब, असहाय, दिव्यांग और बेघरों लोगों को निशुल्क असरा मिलेगा। पांच कमरों के बने रैन बसेरा में 24 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन



टिहरी विधायक धन सिंह नेगी और पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बौराड़ी बस अड्डे में निर्मित रैन बसेरा का शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि पालिका की यह अच्छी पहल है। जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यों से आने वाले गरीब लोगों को निशुल्क आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

पालिकाध्यक्ष गुसाईं ने कहा कि पांच कमरों के इस रैन बसेरे में पुरुष और महिला शौचालय, स्नानघर, किचन आदि की व्यवस्था है। कुछ माह तक पालिका इसका संचालन करेगी। इसके बाद स्वयं सेवी संस्था व महिला स्वयं सहायता समूह को संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन



बताया कि रैन बसेरे के निकट खाली पडे़ स्थान पर जल्द जिम और बच्चों के खेलने को झूला, सी-शॉ आदि भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर आजीविका मिशन के सिटी मैनेजर अरविंद जोशी, सभासद विजय कठैत, कमलेश ध्यानी, गिरीश घिल्डियाल, अनुज उनियाल, कुसुम चौहान, भुवनेश्वरी उनियाल, उदय रावत, अमित रतूड़ी, जगदीश सकलानी, राजेंद्र सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें