फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 15 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर से राहतभरी खबर है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती 146 कोरोना संक्रमित लोगों में से 15 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अन्य कई मरीजों के स्वास्थ्य में भी सुधार बताया गया है। बताया गया कि अस्पताल में स्थापित आईसीयू भी सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने लगी है। तहसील प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों से व्यवस्थाओं में सुधार होने लगा है। पालिका ने केयर सेंटर में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर ढोने के लिए मजदूर भी लगाए गए हैं। सेंटर में भर्ती 15 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। बताया गया कि आईसीयू शुरू करने के लिए प्रशासन ने मुनिकीरेती के एक आश्रम से अनुबंध किया है। आश्रम के डा. जगदीश जोशी के निर्देशन में 12 नर्सिंग स्टाफ ने शनिवार को आईसीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सोमवार से नौ बेड के आईसीयू को विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र चमोली ने भी अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया है। अस्पताल प्रबंधन और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, सभासद मनवीर नेगी, प्रकाश कांत ध्यानी ने कोविड केयर सेंटर में सुविधाएं जुटाने में सहयोग करने वालों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें