फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री रेखा आर्य ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने एक साल में लिए गए निर्णयों को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड साझा किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुुच्छेद 370 हटाना हो या ट्रिपल तलाक सभी निर्णयों को मोदी सरकार ने निर्भीकता से क्रियान्वित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल में ही ऐसे कई मुद्दों को सुलझाया है, जो दशकों से लंबित थे। उन्होंने कहा कि एक देश एक ध्वज, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, सीएए, गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण जैसे बिंदुओं पर केंद्र ने सटीक निर्णय लिए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी भारत ने इस बीमारी को ज्यादा नहीं फैलने दिया। सही समय पर लॉकडाउन किया। केंद्र की मोदी सरकार ने अर्थव्यस्था को बूस्ट देने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है। लॉकडाउन में उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारियों को तीन माह की रिफिल, जनधन खातों में तीन माह तक पांच-पांच सौ रुपये और किसान सम्मान निधि दी गई। इस मौके पर देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, गोविंद रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, बसुमति घणाता, बेबी असवाल, जगदंबा बेलवाल और भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें