पुनर्वास की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सोहन सिंह राणा के वजन में छह किलो की कमी दर्ज की गई है। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम बृजेश तिवारी ने उन्हें अनशन समाप्त करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुनर्वास होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया है।
पुनर्वास निदेशालय में पुनर्वास की मांग को लेकर नौ जून से अनशन पर बैठे सोहन सिंह के स्वास्थ्य में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण करने गए डा. दिलीप सहाय ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके वजन में छह किलो की कमी बताई है। एसडीएम ने अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर शासन स्तर से वार्ता चल रही है, जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। अनशन पर बैठे प्रभावित ने कहा कि शासन स्तर से विस्थापन की कार्रवाई पूरी होने तक अनशन जारी रखा जाएगा। नंदगांव के ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता धन सिंह नेगी और नागरिक मंच के सदस्यों ने भी धरना दिया। रविवार को राम सिंह, शाका देवी, रुकमणी देवी और गीता देवी क्रमिक अनशन पर रही।