फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी चंबा पंपिंग योजना के पुनर्गठन को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे समय से पुनर्गठन के अभाव में जीर्णशीर्ण बनी चंबा और नई टिहरी पंपिंग योजना के मरम्मत हेतु सरकार ने दो करोड़ 79 लाख, बौराड़ी स्टेडियम के अवशेष निर्माण हेतु पहली किश्त एक करोड़ रुपये और केंद्र सरकार ने जाखणीधार के लामरीधार में 50 बेड का आयुष अस्पताल भी स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक धन सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नई टिहरी और चंबा पंपिंग पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन के लिए दो करोड़ 79 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। चंबा पेट्रोल पंप के निकट मिनी ट्यूबवेल भी स्थापित किया जा रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पांच करोड़ 27 लाख की स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार ने जाखणीधार के लामणीधार में 50 बेड का आयुष अस्पताल, बौराड़ी स्टेडियम के अवशेष कार्य के लिए प्रथम चरण में एक करोड़ से लेकर चंबा में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। कहा कि दो साल में विधायक निधि से सात करोड़ की धनराशि खर्च की है। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, मीडिया प्रभारी रविंद्र सेमवाल, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, रतन सिंह पंवार, गोपीराम चमोली, भूपेंद्र चौहान, जयेंद्र रावत, गीता नेगी, शांति चमोली, असगर अली, उदय रावत, अरविंद रतूड़ी, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें