फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पुनर्वास, अवैध निर्माण और सीवर लीकेज मुद्दे छाए

Mon, 27 Jan 2025 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और अनुरोध पत्र प्रस्तुत किए गए। जनता दरबार में पुनर्वास, लोनिवि, लघु सिंचाई, चिकित्सा और जल संस्थान से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से छाई रहीं।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के थान निवासी मोहन सेमवाल ने सौद नामे तोक में जुख्याणी खाले की पंपिंग योजना के चेंबर कार्य में रुकावट की शिकायत की। इस पर डीएम ने लघु सिंचाई विभाग के ईई को तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम सभा भिंगार्की के लोगों ने ग्राम सभा के धार्मिक स्थल पर अवैध भवन निर्माण करने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तहसीलदार नरेंद्रनगर को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
बौराड़ी निवासी गौरव बिष्ट ने सीवर लीकेज होने की समस्या उठाई। घनसाली के जवाहर सिंह ने कोटी माणिकनाथ निर्माणाधीन मोटर मार्ग से आवासीय भवन को पहुंची क्षति की शिकायत की। सीएचसी मदननेगी में तैनात उषा देवी ने पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए सरकारी आवास आवंटन का अनुरोध किया। डीएम ने दर्ज शिकायतों का विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। जिला योजना के तहत आवंटित धनराशि की समीक्षा करते हुए डीएम ने 15 मार्च तक शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट, डीडीओ मोहम्मद असलम, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, एसीएमओ डॉ. एलडी सेमवाल, एआरटीओ सत्येंद्र राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें