नई टिहरी में अधिकारियों की बैठक लेते किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत।
- फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता आदि विभागों की समीक्षा करते हुए यंत्र वितरण, सहकारिता से बिना ब्याज पर कृषक ऋण, प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ लोगों को देने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
बुधवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में किसान आयोग के अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि पशुपालन विभाग डेयरी के माध्यम से काश्तकारों को लाभ दे। सीएओ डा. जेपी तिवारी ने बताया कि जिले के 75 न्याय पंचायतों में 80 फीसदी कृषि उपकरण वितरित किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि जैविक स्टॉल लगाकर उत्पादों को बेचा जाए। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि छह फरवरी को सहकारिता विभाग नई योजना लांच कर रहा है, जिसमें किसानों को बिना ब्याज के तीन लाख का ऋण दिया जाएगा। डीएचओ डा. डीके तिवारी को निर्देश दिए कि फलोत्पादन के लिए चंबा-मसूरी फलपट्टी के अलावा दूसरे क्षेत्रों को भी चिह्नित करें।
इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रूहेला, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद रावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह रावत, जनक बिष्ट, डा. प्रमोद उनियाल, संजय गुसाईं, राकेश उनियाल, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।