फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत सरकार में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ : सुबोध

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार से बगावत करने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत की सरकार खुद अपने कर्मों से गिरी है।
विज्ञापन


हरीश रावत के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश में खनन और शराब माफिया का राज हो गया था। अधिकारी निरंकुश हो गए थे। जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा था।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मैदान में जगह न होने पर लोगों को सड़क पर खड़ा होना पड़ा। जिस कारण पुलिस को बाईपास से ट्रैफिक व्यवस्था बदलनी पड़ी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक उनियाल ने अपने चार वर्षों की उपलब्धि गिनाई। कहा मुख्यमंत्री हरीश रावत इतने निरंकुश हो गए थे कि विधायक जब भी जनता की समस्या लेकर उनके पास जाते वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं रहते।

नारायण दत्त तिवारी और विजय बहुगुणा की सरकार को हरीश रावत ने हमेशा अस्थिर करने का काम किया। अपनी करनी और कथनी के बल पर रावत ने कांग्रेस को विखंडित कर दिया है।

अधिकांश कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में विधायक उनियाल को 2017 में समर्थन देने का वादा किया। कहा नरेंद्रनगर में आगामी विधानसभा पार्टी के बूते नहीं, बल्कि विकास करने के नाम पर लड़ा जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, गुणानंद शर्मा, रमेश उनियाल, हरीश चद्र गगोटी और राजेंद्र विक्रम पंवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें