फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावित 415 परिवारों का जल्द करें पुनर्वास : घिल्डियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम व पुनर्वास निदेशक मंगेश घिल्डियाल ने पुनर्वास से जुड़े मसलों को लेकर टीएचडीसी, पुनर्वास के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने टीएचडीसी को बांध प्रभावित क्षेत्रों में फेरी बोट सेवाओं को यथावत रखने और 415 परिवार के पुनर्वास के लिए जल्द भूमि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुनर्वास निदेशक घिल्डियाल ने टीएचडीसी के सलाहकार डीके गुप्ता से टिहरी झील में सी-प्लेन योजना की प्रगति जानकारी ली। बताया कि ग्राम पंचकोट में भूमि चयन की कार्यवाही चल रही है। टीएचडीसी के अधिकारियों ने बताया कि झील पर पुलों के निर्माण के बाद प्रभावित गांवों तक आवागमन लिए बोटों की संख्या कम की गई है। झील के पार कुछ ऐसे भी गांव हैं, जिनको पुल से आवागमन में उनके उद्देश्य पूरे नहीं होते। ऐसे में जिन बोटों का संचालन अभी हो रहा है, उसको यथावत रखा जाए। नई टिहरी शहर में पुनर्वास के फ्लैट, भूखंडों की रजिस्ट्री कराने के लिए टीएचडीसी को धनराशि उपलब्ध कराने, पुनर्वास के अधिकारियों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यवाही तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने भल्ड़ियाणा-मोटणा रोपवे के संचालन के लिए लोनिवि चंबा के 39 लाख के आगणन को पुनरीक्षित करने के निर्देश दिए। 24 ग्रामीण व्यवसायियों के लिए टीएचडीसी को अधिकृत भूमि पर भूखंड तलाशने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें