नई टिहरी। टिहरी जिले में बीती 24 घंटे में 14 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति मुंबई और दिल्ली से जिले में लौटे है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 492 तक पहुंच गई। कोविड केयर सेंटर से 445 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। जबकि पूर्व में दो लोगों की मौत भी हुई है। अब कोरोना संक्रमण के 45 एक्टिव केस बचे हैं।
एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बुधवार रात और बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर 14 नए कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। भिलंगना ब्लॉक के नौ, नरेंद्रनगर दो, प्रतापनगर, चंबा और कीर्तिनगर के एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमितों में आठ लोग मुंबई, चार दिल्ली और एक-एक गाजियाबाद और जम्मू-कश्मीर से बीते सप्ताह टिहरी जिले में पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम नौ विकास खंड क्षेत्रों में 6 हजार 97 लोगों की सैंपलिंग कर चुका है। जिनमें से 4 हजार 729 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। अभी भी 394 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 442 लोग संस्थागत और 1170 लोग होम क्वारंटीन में है।
जारी-गंगादत्त थपलियाल