फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी राजस्व पुलिस चौकी से फरार

Fri, 13 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लॉक के एक गांव में महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी राजस्व पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इस घटना से राजस्व पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। उसे ढूंढने के लिए राजस्व पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एक महिला ने भल्डियाना राजस्व पुलिस में दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि वह रत्नौगाड़ बाजार से घर आ रही थी, तभी एक होटल में काम करने वाले ओमप्रकाश डबराल (30) पुत्र मंगलानंद निवासी ग्राम अलेरू ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन दुष्कर्म करने के साथ उससे मारपीट भी की।

राजस्व पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह छह बजे कमांद पटवारी चौकी का चपरासी उमादत्त डोभाल और होमगार्ड प्रीतम बिष्ट आरोपी को शौच के लिए लेकर गए।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक सतीश बिजल्वाण ने बताया कि  इसी दौरान चपरासी को दमे का अटैक पड़ गया। होमगार्ड ने चपरासी को संभालने का प्रयास किया, तभी आरोपी राजस्व चौकी की दीवार फांद कर फरार हो गया। उसकी जंगल में तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें