फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में निकाली रैली

Fri, 28 Nov 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष खंडवाल ने पार्टी कार्यालय में पहुंचकर शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक विचारधारा है जो निष्पक्ष परंपरा को अपनाते हुए संगठन सृजन कार्यक्रम चला रही है। आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेसियों ने चंबा से जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम की शुरुआत की।
खंडवाल ने चंबा में वीर गब्बर सिंह, श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जिसके बाद रैली नई टिहरी पहुंची। बादशाहीथौल, डायजर, नई टिहरी, बौराड़ी में उनका भव्य स्वागत किया। नई टिहरी में आंबेडकर पार्क में माल्यार्पण के बाद गीता भवन और ओपन मार्केट होते हुए रैली गणेश चौक पहुंची। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश राणा, नरेंद्र चंद रमोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, शांति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें