फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के परिजनों के लिए बनेगा रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। मंत्री ने डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव और सीएमएस डॉ. अनिल नेगी को अस्पताल में खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन के बदले नई मशीन के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। गर्भवती महिलाओं की देखरेख को आने वाले परिजनों व तीमारदारों के लिए महिला-पुरुष रैन बसेरा बनाने, पोस्टमार्टम हाउस का प्रस्ताव जल्द ही स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजने को कहा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने चिकित्सालय प्रबंध समिति को निर्देश दिए कि रोगियों का विश्वास जीतने, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीएमएस डा. अनिल नेगी को निर्देश दिए कि शव विच्छेदन गृह के लिए शीघ्र भूमि का चयन करें। कोविड-19 के दौरान तैनात किए गए संविदा कर्मियों का मानदेय कोरोना फंड में अवशेष आठ लाख की धनराशि से करने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि सरकार से विभिन्न मदों में अनुदान के रूप में 7 लाख 34 हजार प्राप्त हुए हैं। बैठक में एसडीएम युक्ता मिश्रा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. नीरज राय, वित्त अधिकारी जगदीश चंद्र, सहायक कोषाधिकारी सुरेंद्र दत्त थपलियाल, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल मौजूद रहे।
गैरहाजिर अधिकारी-कर्मचारियों का जवाब तलब
बैठक के बाद शाम को डीएम ने बीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। अधिकारी-कर्मचारियों के कमरों के दरवाजे तो खुले थे, लेकिन सीट पर कोई नहीं था। इस पर डीएम ने सीईओ को गैरहाजिर अधिकारी-कर्मचारियों का जवाब तलब करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें