फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्वाल गांव में मकान टूटा, तीन जिंदा दफन

Sat, 23 Jul 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना बलॉक में हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से एक आवासीय मकान टूट गया। इससे वहां सो रही एक महिला और उसके दो बच्चे जिंदा दफन हो गए। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया। इस दुखद घटना से परिजन गहरे सदमें में हैं। लगातार बारिश होने से लोग इस घटना के बाद दहशत में हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद पिगंल दास अपने पोते और बहू के साथ कमरे में सो गए थे। रातभर हुई तेज बारिश से शनिवार तड़के चार बजे उनके कच्चे मकान की छत टूट गई। मकान का पूरा मलबा मीना देवी (36) पत्नी मंत्री लाल, सोहन लाल (14) पुत्र मंत्री लाल और उसकी बेटी सोना (16) के ऊपर गिर गया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी कमरे में सो रहे पिगंल दास को खरोंच तक नही आई है। बुजुर्ग के चिल्लाने और मकान की छत टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ  भागे। जब तक मलबा हटाया गया तब तक तीनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, आपदा प्रबंधन की पांच सदस्य टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मलबे में दबे शव बाहर निकालकर  मौके पर ही पोस्टमार्टम किया है। बहु और पोता-पोती की मौत पर पिंगलदास गहरे सदमे हैं। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के शूरवीर लाल और शक्ति लाल ने इस घटना गहरा दुख जताया है। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि पीड़ित के आश्रितों को जल्द आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें