कंडीसौड़ (टिहरी)। जल संस्थान के पीटीसी कर्मचारियों ने सितंबर और अक्तूबर माह का मानदेय न मिलने पर कड़ा आक्रोश जताया। बिना नोटिस के कुछ पीटीकी कर्मचारियों को हटाए जाने पर नाराजगी जताई।
पीटीसी कर्मचारी हरदेव सिंह राणावत, दर्मियान सिंह कठैत, कलीराम डबराल, गंभीर सिंह भंडारी, देवी चौहान ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि उन्हें सिंतबर, अक्तूबर माह का मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीसीसी कर्मचारी पिछले 20 वर्षो से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करने का काम करते आ रहे है। 60 वर्ष पूरा होने पर बिना नोटिस दिए ही कुछ कर्मचारियोंं को सेवा से हटा देना उचित नहीं है। उन्होंने पीटीसी कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतमान देेने मांग की है।
इस बाबत जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज का कहना है कि पीटीसी कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने और सितंबर-अक्तूबर माह का मानदेय नहीं मिलने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। कर्मचारियों से इस मामले की जानकारी ली जाएगी। नियम के अनुसार मानदेय का भुगतान जल्द किया जाएगा। संवाद