फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सरकार के खिलाफ आंदोलनकारियों ने कनस्तर बजाकर जताया आक्रोश

Sun, 11 Oct 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति के बैनरे तले 57वें दिन धरना व 41वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला बनाकर उसके आगे कनस्तर बजाकर जगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को रविवार को नसीम और इरशाद क्रमिक अनशन पर बैठे। समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा कि धरना- प्रदर्शन को दो माह होने वाले हैं लेकिन शासन-प्रशासन और सरकार को टिहरी में मेडिकल कॉलेज को लेकर संचालित आंदोलन दिखाई नहीं दे रहा है।
सरकार पर टिहरी की लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बताया कि समिति की ओर से धरना स्थल पर प्रदेश सरकार का पुतला बनाकर रखा गया है जिसके सामने रोज सुबह कनस्तर बजाकर सोई सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। जल्द मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो समिति आमजन का सहयोग लेकर आंदोलन को और तेज करेगी। इस मौके पर कमल सिंह महर, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, शिवराज सजवाण, विश्वजीत नेगी, मुशर्रफ अली, संदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें