फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पुरानी पेंशन के लिए एनपीएस-यूपीएस की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Thu, 01 Oct 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस के बैनर तले विभिन्न घटक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। कहा कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देशभर में आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार इस दिशा में निर्णय नहीं ले रही है।
कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल की जा चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार को भी कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। इस मौके पर अजय पाल सिंह, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष चंद्रेश्वर थपलियाल, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नेगी, प्रवीन नेगी, बलवंत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें