फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिला अस्पताल के सीएमएस के स्थानांतरण का विरोध

Thu, 22 Oct 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के स्थानांतरण का व्यापार मंडल बौराड़ी और नागरिक मंच से जुड़े लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सीएमएस का स्थानांतरण पर रोक लगाने के साथ उन्हें यथावत रखने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ़ राम प्रकाश को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण और महामंत्री संदीप रावत ने कहा कि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ़ बृजेश डोभाल को अभी कार्यभार ग्रहण किए हुए दो माह का ही समय हुआ है। इतने कम समय में उनका स्थानांतरण किया जाना उचित नहीं है।
सीएमएस की ओर से लगातार जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने का किया जा रहा है। उनके दो माह के कार्यकाल में अस्पताल की ओपीडी में वृद्धि हुई है। इसके बावजूद सीएमएस इतने कम समय में स्थानांतरण किया जा रहा है। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल के नेतृत्व सीएमओ और एडीएम से भेंटकर सीएमएस को जिला अस्पताल में यथावत रखने की मांग की है। इस मौके पर डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, सचिन राणा, सुनील कुड़ियाल, शीशपाल रावत, मनोज शाह, त्रिलोक चंद रमोला, टीकम चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें