फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की पदोन्नति मुराद जल्द होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दशक से पदोन्नति की राह ताक रहे स्वामी रामतीर्थ परिसर के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। विवि प्रशासन ने कैरियर रिक्रूटमेंट रूल (सीआरआर) नियम के आधार पर पदोन्नति की कार्रवाई शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पदोन्नति के लाभार्थी कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारी पिछले दो दशक से पदोन्नति की मांग कर रहे थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने के कारण कर्मचारियों को पदोन्नति का सेवालाभ नहीं मिल सका। कर्मचारियों की ओर से कई बार आंदोलन करने पर भी विवि प्रशासन बार-बार सीआरआर नियमावली न बनने का हवाला देकर पल्ला झाड़ता रहा। अब कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई शुरू कर सीआरआर नियमावली को अंतिम रूप देकर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने बताया कि पदोन्नति न होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। परिसर के शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुकेश कुमार और सचिव राकेश कोठारी ने विवि की पहल का स्वागत किया है। परिसर निदेशक प्रो एए बौड़ाई ने बताया कि सीआरआर नियमावली के तहत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समूह बी और सी के पदों पर पदोन्नति के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें