नई टिहरी के भागीरथीपुरम में सतर्कता जागरुकता के समापन पर कर्मियों को पुरस्कार भेंटर करते टीएचडी
- फोटो : NEW TEHRI
टीएचडीसी इंडिया भागीरथीपुरम और कोटेश्वर बांध परियोजना में सतर्क भारत-समृद्ध भारत की थीम पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान कर्मियों के मध्य निबंध लेखन, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
सोमवार को भागीरथीपुरम में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक वीके बडोनी, महाप्रबंधक केपी सिंह, एसएस पंवार, महाप्रबंधक सीपी सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। ईडी बडोनी ने कहा कि सतर्कता जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दैनिक कार्यों को पारदर्शिता और ईमानदारी से करना चाहिए। इस मौके पर एजीएम राजीव गोविल, एमके सिंह, डीजीएम बीके सिंह, सीमांत पंत, दिनेश शुक्ला, वीपीएस यादव, मृदुल दुबे, कृष्ण कुमार, एसबी प्रसाद, मोहन सिंह, मनबीर नेगी, दीपक उनियाल उपस्थित रहे। दूसरी, ओर टीएचडीसी कोटेश्वर बांध परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन पर परियोजना महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जन जागरण अभियान की मुहिम को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर उप महाप्रबंधक बीके सिन्हा और गिरीश उनियाल आदि मौजूद थे।