फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों को मिलेगी जैविक उत्पादों की अच्छी कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक के 21 गांव के काश्तकारों के लिए कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर नई सौगात लेकर आया है। अब काश्तकारों को जैविक उत्पादों की अच्छी कीमत स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। ग्रोथ सेंटर में उत्पादों की ब्राडिंग होने से पहाड़ी अनाज की डिमांड भी बढ़ेगी और काश्तकार आर्थिक रूप से संपन्न होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को ख्यार्सी गांव में कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर के विधिवत अस्तित्व में आने से काश्तकारों अब उत्पाद बेचने क लिए मंडी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जलागम के उप निदेशक नवीन बरफाल ने बताया कि ग्रोथ सेंटर से अब तक 21 गांव के 352 काश्तकार जुड़ चुके हैं। काश्तकारों के उत्पादों की पैकिंग, ब्राडिंग और ग्रेडिंग कर उन्हें बाजार में बेचा जाएगा। सेंटर पर काश्तकार जो भी उत्पाद लेकर आएगा उसे उसी वक्त भुगतान किया जाएगा। काश्तकार जनक सिंह बिष्ट का कहना है कि कृषि के अलावा ग्रोथ सेंटर में काश्तकारों की क्षमता का भी विकास किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण खत्म हुए रोजगार को शुरू करने के लिए केंद्र में लोगों को जैम, जूस, चटनी, मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण भी मिल रहा है।
मंडुवा और मक्का का बिस्कुट भी उपलब्ध
कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर ख्यार्सी में पहाड़ के जैविक अनाज मंडुवा और मक्का के बिस्कुट भी बनाए जा रहे हैं। पशुओं के लिए भी चारा ग्रोथ सेंटर में तैयार किया जा रहा है। ग्रोथ सेंटर की अध्यक्ष शौकाना देवी ने बताया कि कृषि के साथ-साथ उद्यान, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन की जानकारी सेंटर के माध्यम से किसानों की दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें