फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि मेले से पहले हो समस्याएं हल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर 21 और 22 फरवरी को प्रतापनगर ब्लाक के सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर देवल में लगने वाले मेले को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर सहयोग मांगा। उन्होंने मंदिर को जाने वाले मोटर मार्ग सहित निकटवर्ती सड़कों को ठीक करने और झूलते विद्युत तारों और जर्जर हो चुके पोल को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर देवल में मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष 21 और 22 फरवरी को मेले होना है। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट, ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने डीएम डा. वी षणमुगम से मुलाकात कर मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि मेले में दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग पहुंचते हैं। उन्होंने मेले के दौरान जल संस्थान से दो टैंकर लगाने, सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनात करने की मांग की है। साथ ही मेले के दोनों दिन सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक टिहरी बांध के ऊपर वाहनों की आवाजाही की सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें