फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने प्रवेश देने से किया इनकार

Thu, 05 May 2016 07:59 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों का उच्चीकरण करने में जुटे शिक्षा विभाग को छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। इसकी बानगी वीरेंद्र कोट में देखी जा सकती है। जहां हाईस्कूल को वर्ष 2011 में इंटरमीडिएट में उच्चीकृत किया गया था, लेकिन आज तक प्रवक्ता के पद सृजित ही नहीं किए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद भी पद सृजित नहीं होने पर प्रधानाचार्य ने इस बार छात्रों को इंटर में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


जाखणीधार ब्लॉक में स्थित हाईस्कूल वीरेंद्र कोट को वर्ष 2011 में  इंटरमीडिएट में उच्चीकृत किया गया था, लेकिन पांच साल बाद भी छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कालेज में आज तक एक भी प्रवक्ता का पद सृजित नहीं किया गया है। अब तक एलटी के शिक्षक ही इंटर के छात्रों को पढ़ा रहे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से क्षुब्ध प्रभारी प्रधानाचार्य ने 12वीं के छात्रों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। कालेज में एलटी में भी दो ही शिक्षक हैं। इस निर्णय पर अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रवेश नहीं दिया जाता है, तो छात्रों को 18 किमी दूर दूसरे कालेज जाना खासा मुश्किल है।

उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर शिक्षकों की नियुक्ति होने तक पूर्व की भांति ही प्रवेश देकर पढ़ाई कराने की मांग की है। इस सत्र से एलटी में गणित और विज्ञान के पद भी रिक्त हो गए हैं। डीएम ने पूर्ववत व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में पीटीए अध्यक्ष आनंद सिंह मंद्रवाल, मगन सिंह गुनसोला, बबलू लाल, देवेंद्र प्रसाद, सुंदरमणी जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें