फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: यूकेडी की बैठक में विधानसभा की चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Sat, 04 Jul 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बूथ मजबूत करें : पंत
विज्ञापन

नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। दल के जिलाध्यक्ष डीडी पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर तीसरे विकल्प के रूप में यूकेडी को देख रही है।
बौराड़ी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डीडी पंत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में यूकेडी की अहम भूमिका रही है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता में काबिज हुई है। इसका खामियाजा आज उत्तराखंड के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और रोजगार पर डाका डाला जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि बौर गांव और रामगांव का ताजा मामला है, एक तरफ सरकार यहां भू-कानून लागू करने का ढ़ाेंग कर रही है, दूसरी तरफ अपने आकाओं को खुश करने के लिए पंचायती जमीन की नीलामी के नाम पर गांव वालों की जमीन भूमाफियाओं को देने का षडयंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब अपने संसाधनों की लूट और नहीं होने देंगी।
विज्ञापन

बैठक में संगठन मंत्री दिनेश पेटवाल, भगवान सिंह रावत, पुष्पा घिल्डियाल, अंजु भट्ट, अरविंद नेगी, राजेंद्र सिंह पंवार, भगवान सिंह राणा, सोबन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें