फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी मेले की तैयारियां पूरी

Sat, 10 Oct 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले के लिए श्री कुंजापुरी मंदिर और नरेंद्रनगर बाजार को भव्य रूप से सजाया गया है जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मेला समिति की ओर से स्वर्ण जयंती महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। मेले में जिले के सभी ब्लॉकों के स्कूलों की सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। मेला समिति द्वारा इस बार विकास प्रदर्शनी का स्थान बदला गया है।
नरेंद्रनगर बाजार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है जिससे रात के समय बाजार का दृश्य देखने लायक बन रहा है। मेला समिति के मुख्य संरक्षक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मेला समिति को स्थानीय लोगों का खूब सहयोग मिल रहा है। 11 से 19 अक्तूबर तक चलने वाले मेले को भव्य रूप देने के लिए मेला समिति दिनरात जुटी हुई है। आज करीब 12 बजे दोपहर सीएम धामी श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का उद्घाटन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें