फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीवर लाइन के बाद बनी सड़क पर बारिश से हुए गड्ढे

Sun, 19 Jul 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को करना पड़ रहा है भारी परेशानियों का सामना
नरेंद्रनगर (टिहरी)। मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका के निर्माण कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। नगर क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क पर किया गया निर्माण कार्य और डामरीकरण जगह-जगह उखड़ गया जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरने से सड़क की स्थिति खराब हो गई है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुमारखेड़ा बस्ती के समीप मुख्य मार्ग पर गड्ढों से तालाब जैसी स्थिति बनी है। पैदल चलने वालों को पानी के तालाब से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। सीवर लाइन बिछाने के लिए कुछ समय पहले सड़क को खोदा गया था। इसके बाद नगर पालिका की ओर से सड़क पर मरम्मत और डामरीकरण कराया गया लेकिन पहली ही बरसात में डामर उखड़ने लगा।
विज्ञापन

सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व सभासद पवन डियूंडी, मानवेंद्र, वीरेंद्र शाह, मनमोहन तिवारी, अनिल कंडवाल ने निर्माण कार्य और डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क की गुणवत्ता में लापरवाही बरती गई है जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन




लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा गया है जिन स्थानों पर सड़क खराब हुई है वहां दोबारा ठेकेदार ठीक करेगा।
- आलम सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें