I
Iप्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए खेल विभाग की ओर से मुनिकीरेती ओंकारानंद स्कूल में अंडर -18 बालक वर्ग के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूर्णानंद स्टेडियम के नाम रहा।I
Iजिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए खेल विभाग की ओर से विभिन्न वर्गों के बीच अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। इसी अभियान के तहत मुनिकीरेती ओंकारानंद स्कूल में भी अंडर-18 बालक वर्ग की दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में जिलेभर से 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूर्णानंद स्टेडियम और चौदहबीघा क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में पूर्णानंद स्टेडियम ने 25-21 और 25-22 से दोनों सेट जीतकर प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम कर दिया।I
Iमुख्य अतिथि वॉलीबाल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश बिजल्वाण, राजीव गौड़ और जिला खेल अधिकारी ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। खिलाडिय़ों को प्रदेश और जिले में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि खेलों में मेडल जीतने वालों को सरकारी नौकरी में छूट दी जा रही है। इस मौके पर प्रशिक्षक वहीद अहमद, विश्वनाथ राजपूत, मोहमद शहजाद सलमानी, अर्जुन प्रसाद, विभव शर्मा, अमित पंवार, सन्नत और हेमंत आदि मौजूद थे।I